Praveen Dubey
Praveen Dubey

IPL 2024: क्रिकेट जगत में सबसे पोपुलर टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सत्र का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस मेगा इवेंट के इस साल होने वाले एडिशन में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। एक तरफ तो टीमें मैदान में उतर चुकी हैं, और जमकर तैयारी करने में जुट गई हैं, इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम का एक खिलाड़ी शादी कें बंधन में बंध गया है। जिसके बाद वो अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने के बाद अब आईपीएल में मैदान में अपना दमखम दिखाया हुआ नजर आने वाला है।

दिल्ली कैपिटल्स के फिरकी गेंदबाज प्रवीण दुबे ने रचायी शादी

जी हां… दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाड़ी प्रवीण दुबे ने शादी कर ली है। स्पिन गेंदबाज प्रवीण दुबे बुधवार रात को शादी कें बंधन में बंधे। आईपीएल में सबसे चर्चित टीमों में से एक दिल्ली कैपिटल्स ने अपने इस खिलाड़ी की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेश दिया है। प्रवीण दुबे ने अपनी शादी को पूरी तरह से सोशल मीडिया से छुपाकर रखा था, लेकिन उनकी आईपीएल की फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स की आंख से शादी की खबर नहीं बच सकी और इस गेंदबाज की शादी की जानकारी दिल्ली कैपिटल्स की उनकी फ्रेंचाइजी से ही मिली है।

Praveen Dubey
Praveen Dubey

ये भी पढ़े-IPL 2024:  मिनी ऑक्शन में रहे थे अनसोल्ड, गाबा में ऑस्ट्रेलिया का घमंड तोड़ने वाले शमर जोसेफ की बढ़ी डिमांड, इस टीम ने किया संपर्क!

बचपन की दोस्त मून दुबे नाम की लड़की से प्रवीण दुबे ने रचायी शादी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने स्पिन गेंदबाद प्रवीण दुबे को 2024 आईपीएल के लिए रिटेन किया है। अपने इस खिलाड़ी के जीवन के सबसे खुशी के मौके की तस्वीरें दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने खास अंदाज में प्रवीण दुबे को शादी की बधाई भी दी। प्रवीण दुबे ने मून दुबे नाम की लड़की से शादी रचायी है, जो उनकी बचपन की दोस्त मानी जाती है। उन्होंने उस लड़की के साथ अब साथ जन्मों तक साथ रहने की कसमें खा ली है।

https://www.instagram.com/p/C3DYNenhupj/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8365fb0a-0156-45cc-bbb5-f8d2c749a80c

प्रवीण दुबे का करियर एक नजर में

यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले प्रवीण दुबे घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की टीम से खेलते हैं। उन्होंने 1 प्रथम श्रेणी मैच खेला है जिसमें 2 विकेट हासिल किए हैं। तो वहीं 13 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 21 विकेट हासिल किए हैं। वो अब तक 24 टी20 मैचों में 24 विकेट लें चुके हैं। आईपीएल में प्रवीण दुबे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले, लेकिन वहां उन्हें कोई मौका नहीं मिला। इसके बाद वो 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े। वो अब तक केवल 4 आईपीएल मैच ही खेल सके हैं, जिसमें 1 विकेट हासिल किया है। प्रवीण को दिल्ली कैपिटल्स ने 2020 में 20 लाख रुपये में खरीदा था, जिसके बाद उन्हें 2023 में 50 लाख रुपये में रिटेन किया था।