IPL 2024
IPL 2024

IPL Auction 2024: पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस की नजरें इस समय दुबई पर टिकी हुई है, जहां कोका-कोला एरिना में दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन हो रहा है। इस मिनी ऑक्शन में 77 स्लॉट के लिए 10 फ्रेंचाइजी अपना पूरा जोर लगा रही है, जहां शुरुआती 2 सेट में ही खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने पैसों की जबरदस्त बारिश की है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर पैट कमिंस और डैरिल मिचेल को लेकर फ्रेंचाइजी में कड़ी टक्कर देखने को मिली।

पैट कमिंस को सनराइजर्स ने किया 20.5 करोड़ में शामिल, बने सबसे महंगे खिलाड़ी

आईपीएल के 17वें सीजन से पहले हो रहे मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी पूरा जोर लगा लगी हैं, जिसमें यहां ऑक्शन में हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले पैट कमिंस ने तो इतिहास रच दिया और वो आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। पैट कमिंस को यहां ऑरेंज आर्मी ने अपना पूरा समर्पण दिखाते हुए 20.5 करोड़ की हैरान करने वाली किमत पर अपने पाले में शामिल करके ही दम लिया। इसके साथ ही पैट कमिंस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

IPL Auction 2024
Pat Cummins IPL

ये भी पढ़े-IPL Auction 2024: आईपीएल ऑक्शन से चंद घंटों पहले 3 खिलाड़ियों ने अपने नाम लिए वापस, अब लगेगी 330 खिलाड़ियों पर बोली

डैरिल मिचेल और हर्षल पटेल ने भी पार किए 10 करोड़ रुपये

पैट कमिंस ने पिछले सत्र में इंग्लैंड को ऑलराउंडर सैम कुरेन को मिली 18.5 करोड़ रूपये की रिकॉर्ड किमत को पार करते हुए अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए। उनके अलावा न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी डैरिल मिचेल पर भी फ्रेंचाइजी मेहरबान दिखे। इस कीवी खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये की प्राइज मनी में अपने साथ कर हर किसी को चौंका दिया। डैरिल मिचेल ने सपने में भी इतनी बड़ी प्राइज हासिल करने की उम्मीद नहीं की थी। इसके अलावा इंडियन ऑलराउंडर हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

शार्दुल को नहीं मिला बड़ी रकम, रचिन-हसरंगा भी 2 करोड़ से कम में निपटे

दूसरे सेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों को लेने के लिए फ्रेंचाइजी पूरा जोर लगाती दिखी। जिसमें शार्दुल ठाकुर को कुछ खास प्राइज हाथ नहीं लगी और वो 4 करोड़ रुपये में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जा मिले। इसके अलावा वानिन्दु हसरंगा को सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.5 करोड़ रुपये में ही हासिल कर लिया। तो वहीं वर्ल्ड कप की सनसनी रचिन रवीन्द्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में अपने पाले में मिला लिया। वहीं दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी गेराल्ड कोएट्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा, तो वहीं इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.5 करोड़ में सोल्ड किया। अफगान ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई गुजरात टाइटंस को काफी सस्ते में हाथ लग गए जिन्हें 50 करोड़ की बेस प्राइज में ही हथिया लिया।

इस तरह से बिके हैं दूसरे सेट के खिलाड़ी (ऑलराउंडर्स)

खिलाड़ीसोल्ड प्राइजटीम
वानिन्दु हसरंगा1.50 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
रचिन रवीन्द्र1.80 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
शार्दुल ठाकुर4 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
अजमतुल्लाह उमरजई50 लाखगुजरात टाइटंस
गेराल्ड कोएट्जी5 करोड़मुंबई इंडियंस
पैट कमिंस20.5 करोड़सनराइजर्स हैदराबाद
हर्षल पटेल11.75 करोड़पंजाब किंग्स
डैरिल मिचेल14 करोड़चेन्नई सुपर किंग्स
क्रिस वोक्स420 करोड़पंजाब किंग्स