IPL 2024
Mumbai Indians

IPL 2024: क्रिकेट जगत में फैंस के दिलों में बस चुके टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन को लेकर उत्साह तेज होता जा रहा है। आईपीएल में अगले साल होने वाले सत्र को लेकर 19 दिसंबर को मिनी ऑक्शन होने जा रहा है। फैंस को इस ऑक्शन को लेकर बहुत ही बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच आईपीएल की सबसे सफलतम टीम में से एक मुंबई इंडियंस ने एक बड़ी जीत दर्ज की है। 2024 के सत्र से पहले ब्ल्यू आर्मी ने 5 बार की ही चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़ कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

मुंबई इंडियंस ब्रांड वेल्यू में बना नंबर-1, चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे पर

जी हां…अब आप सोच रहे होंगे कि अभी आईपीएल के कौनसे मैच खेले जा रहे हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस ने ये बड़ा दांव मार लिया है। तो ये मैच या किसी टूर्नामेंट की नहीं बल्कि मुंबई इंडियंस ने अपनी ब्रांड वेन्यू में बड़ी जीत दर्ज की है। मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने ब्रांड वेन्यू के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस जैसी फ्रेंचाइजी को पीछे करते हुए नंबर वन ब्रांड वेल्यू हासिल करने वाली फ्रेंचाइजी बन गई है। जहां वो नंबर-1 हैं, तो नहीं चेन्नई सुपर किंग्स उनके बाद दूसरे स्थान पर है।

ये भी पढ़े-IPL Auction 2024: भारत के वो 3 अनकैप्ड खिलाड़ी, जिन्हें लेकर फ्रेंचाइजी के बीच दिखेगी कड़ी टक्कर

मुंबई इंडियंस की ब्रांड वेल्यू 725 करोड़ रुपये दर्ज

आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी में से मुंबई इंडियंस सबसे चहेती टीमों में से एक बन चुकी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो मुंबई इंडियंस की ब्रांड वेल्यू 725 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस के बाद दूसरे स्थान पर महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स है, जिनकी ब्रांड वेल्यू 675 करोड़ रुपये की बतायी जा रही है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर बॉलीवुड किंग शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स हैं, जो 657 करोड़ की ब्रांड वेल्यू के साथ मौजूद हैं। उनके बाद चौथे पायदान पर आरसीबी की टीम है, उनकी ब्रांड वेल्यू 582 करोड़ रुपये दर्ज की गई है।

मुंबई इंडियंस का आईपीएल में रहा है शानदार सफर

आपको बता दें कि रिलायंस ग्रुप की टीम मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे चहेती और साथ ही सबसे कामयाब टीम है। मुंबई ने अब तक 5 बार टूर्नामेंट अपने नाम किया है। जिसमें उनके प्रदर्शन की बात करें तो इस टीम ने अब तक 247 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 138 मैचों में जीत हासिल की, तो वहीं 105 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 2023 के आईपीएल में मुंबई ने 15 मैचों में 8 जीत हासिल की थी, जहां उन्होंने अपने प्लेऑफ मैच में लखनऊ सुपरजॉयंट्स से हार का सामना करना पड़ा था।