MS Dhoni Retirement
MS Dhoni

MS Dhoni Retirement: वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे करिश्माई कप्तान माने जानें वाले टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इन दिनों आईपीएल में सक्रिय हैं। एमएस धोनी ने साल 2020 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धोनी ने इसके बाद से ही लगातार आईपीएल खेलना जारी रखा है। ये दिग्गज खिलाड़ी अब अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर है। हर एक आईपीएल के करीब आते ही या फिर आईपीएल सत्र के खत्म होते ही इनके संन्यास की खबरें चरम पर होती हैं। तो ऐसे में अब एक बार फिर से फैंस के मन में ये जरूर होगा कि क्या आईपीएल 2024(IPL 2024) के बाद महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल करियर से विदा ले लेंगे?

क्या धोनी 2024 आईपीएल के बाद ले लेंगे संन्यास?

जब से माही ने इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय-बाय कह दिया है, उसके बाद से लेकर हर एक आईपीएल एडिशन में उनके संन्यास की चर्चा होती रही है, लेकिन धोनी ने आईपीएल के सत्र के खत्म होने के बाद अपने रिटायरमेंट को लेकर संस्पेंस भरा ही जवाब दिया है। अब आईपीएल 2024 के बाद वो रिटायरमेंट की घोषणा कर लेंगे या नहीं, इसे लेकर भी अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि ना तो धोनी ने कोई संकेत किया है, ना ही उनकी फ्रेंचाइजी सीएसके ने इस बारे में कुछ कहा है।

MS Dhoni Retirement
MS Dhoni Retirement

ये भी पढ़े-Yuvraj Singh on MS Dhoni: ‘मैं और माही कभी नहीं रहे अच्छे दोस्त’ भारत के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह ने किया सनसनीखेज खुलासा, पूरी बात सुनकर चौंक जाएंगे आप

जानें क्यों धोनी को लेना पड़ सकता है रिटायरमेंट?

लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी के लिए इस साल होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग का एडिशन आखिरी हो सकता है। इस बार वो इस मेगा टी20 लीग के 17 साल के एक लंबे करियर को अलविदा कह सकते हैं। तो चलिए आपको इस खास आर्टिकल में बताते हैं कि आखिर क्यों धोनी को इस आईपीएल के बाद अपने करियर को खत्म करने का फैसला लेना पड़ सकता है।

धोनी की बढ़ती उम्र

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने क्रिकेट करियर को अब तक 20 साल से ज्यादा का वक्त दे दिया है। अब वो अपने उम्र के उस पड़ाव पर हैं, जब खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान को छोड़कर किसी और काम में जुट जाता है। धोनी इस वक्त 42 साल से भी ज्यादा के हो चुके हैं। और आईपीएल खत्म होने के कुछ ही महीनों के बाद वो 43 बरस के हो जाएंगे। इस उम्र में क्रिकेट के मैदान में उसी एनर्जी और उसी जज्बे के साथ खेलना बड़ा मुश्किल होगा। ऐसे में लगता नहीं है कि धोनी इस संस्करण के बाद अपने करियर को लंबा खींचना चाहेंगे और वो संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

फिटनेस भी होगा एक बड़ा चैलेंज

ये तो आपने देखा ही होगा, कि चेन्नई सुपर किंग्स को 2023 में 5वीं बार चैंपियन बनाने वाले कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी उस वक्त काफी तकलीफ में दिखे थे। उन्हें लगातार अपने घुटनों ने खूब परेशान किया। वो आईपीएल 2023 का फाइनल मैच होते ही अपने घुटने की सर्जरी करवाने निकल पड़े थे। अ बढ़ती उम्र के साथ ही शरीर भी जवाब देने लगा है। जहां उन्हें अपने आपको पूरी तरह से फिट रख पाना आसान नहीं होने वाला है। इस स्थिति में धोनी 2024 के आईपीएल में आखिरी बार नजर आ सकते हैं।