IPL 2024
Delhi Capitals

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां एडिशन जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है, फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है। इस मेगा टी20 क्रिकेट लीग के इस साल के सीजन की शुरुआत मार्च के आखिरी में हो सकती है। आईपीएल 2024 के लिए तमाम टीमें मैदान में दम भरने के लिए तैयार हैं। इसमें से दिल्ली कैपिटल्स की एक वो टीम है, जिसे अपने पहले खिताब का इंतजार है। दिल्ली की फ्रेंचाइजी शुरुआत से इस लीग में हिस्सा ले रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी है। इस बार वो हार का सूखा खत्म करना चाहेंगे।

Rishabh Pant के अलावा दिल्ली कैपिटल्स का एक और बड़ा खिलाड़ी है चोटिल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपने खिलाड़ियों की फिटनेस सबसे बड़ी चुनौती बन रही है। जहां स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले सीजन नहीं खेल पाए थे, इस बार उनके वापसी करने के पूरे चांस हैं। ऋषभ पंत करीब 13 महीनों से क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। पंत की वापसी होगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त बता देगा, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम उनके अलावा एक और बहुत ही बड़े मैच विनर खिलाड़ी की चोट से परेशान है, ये वो खिलाड़ी है, जो इस टीम की रीढ़ का काम करते हैं, लेकिन वो भी लंबे समय से मैदान से दूर हैं।

IPL 2024
Anrich Nortje

ये भी पढ़े- IPL 2024: वो 5 बल्लेबाज जिनका पिछले कुछ समय से रहा है जलवा, अब आईपीएल में दिखाएंगे दम

स्पीड स्टार एनरिच नॉर्खिया लंबे वक्त से हैं चोटिल

यहां हम बात कर रहे हैं, प्रोटियाज स्पीड स्टार एनरिच नॉर्खिया की… ये खतरनाक गेंदबाज पिछले कुछ वक्त से चोट से जूझ रहा है। पहले तो घुटने की चोट ने परेशान किया, जिससे आईपीएल 2023 के बीच में ही बाहर होना पड़ा, इसके बाद नॉर्खिया को लोअर बैक इंजरी हो गई है। इस इंजरी के चलते उन्होंने इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही SAT20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। नॉर्खिया की चोट ने उनके करियर को भी काफी प्रभावित किया है, जहां वो कईं बड़े टूर्नामेंट नहीं खेल पाएं हैं।

बैक इंजरी से जूझ रहे नॉर्खिया  IPL 2024 में फिट होने पर करेंगे वापसी

आईपीएल के बाद उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में वनडे मैच खेले थे, जिसमें उन्हें चोटिल होना पड़ा था और वो बाहर हो गए थे। इसके बाद वो ना तो आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेल पाए और ना ही भारत के दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर अपनी टीम का हिस्सा बन पाए। माना जा रहा था कि वो SAT20 लीग में लौट आएंगे, लेकिन वहां भी वो पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण बाहर हो गए। अब आईपीएल में फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि वो तब तक फिट हो पाते हैं या नहीं?

अब तक Anrich Nortje ने 40 मैच में झटके हैं 53 विकेट

आईपीएल के मंच पर साल 2020 में डेब्यू करने वाले दक्षिण अफ्रीका के एनरिच नॉर्खिया ने इस लीग में काफी प्रभावित किया है। नॉर्खिया शुरुआत से ही दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक इस मेगा टी20 लीग में 40 मैच खेले हैं, जिसमें 53 विकेट अपने नाम किए हैं। वो पिछले लगातार 3 सीजन से पूरे मैच नहीं खेल पाएं हैं। उन्हें बीच टूर्नामेंट में ही चोटिल होना पड़ा है। उन्होंने अपने डेब्यू सीजन में खेले 16 मैचों में 22 विकेट हासिल किए थे। इसके बाद उन्हें पूरा सत्र खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है।