ICC WC 2023
ICC WC 2023 POINT TABLE

ICC WC 2023 Point Table: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में छोटी टीमों का बड़ा धमाका जारी है, जहां अफगानिस्तान के बाद अब नीदरलैंड ने भी उलटफेर कर दिया है। मंगलवार को डच टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को हराकर तहलका मचा दिया है। इस जबरदस्त उलटफेर के बाद सीधा असर पॉइंट टेबल पर भी पड़ा है, जहां इस हैरतअंगेज हार ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेल कर दिया है। वहीं नीदरलैंड ने पहली जीत दर्ज कर पॉइंट टेबल में अपने अंक के कॉलम का खाता खोल दिया है।  

ये भी पढ़े-ICC WC 2023 Point Table: ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत के बाद फिर बदला पॉइंट टेबल का गणित, जानें अब कैसा है पॉइंट टेबल का हाल

दक्षिण अफ्रीका की नीदरलैंड से हार के बाद पॉइंट टेबल में बदलाव

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस वर्ल्ड कप में कुछ अलग ही अंदाज में दिख रही थी, जहां उन्होंने पहले दोनों ही मैचों में जिस तरह से जीत हासिल की, उसके बाद पॉइंट टेबल में उनकी स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही थी। लेकिन नीदरलैंड जैसी मामूली टीम के हाथों 38 रन से हारने के बाद अब उनकी नेट रनरेट में गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि वो अभी भी 3 मैच में 2 जीत 1 हार से तीसरे पायदान पर हैं, लेकिन उनकी नेट रनरेट अब +1.385 की हो गई है। वहीं अंतिम स्थान पर चल रही नीदरलैंड ने जीत के साथ खाता खोला और श्रीलंका से आगे बढ़ते हुए अब 9वें स्थान पर पहुंच गई है। जिनके 3 मैचों में पहली जीत है।

ICC WC 2023
Netherlands (Source_Getty Images)

भारत बना हुआ है टेबल टॉपर, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान भी अंतिम-4 में

वर्ल्ड कप 2023 में मंगलवार को 15वां मैच खेला गया। इस मैच के बाद पॉइंट टेबल के हाल पर नजर डाले तो यहां भारतीय टीम अभी भी टेबल टॉप कर रही है। जिनके 3 मैचों में 6 अंकों के साथ+1.821 की नेट रनरेट है। टीम इंडिया के बाद टेबल में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड हैं। उन्होंने भी अपने 3 मैचों में सभी मैच जीते हैं और वो +1.604 की नेट रनरेट लेकर स्थित है। तीसरे पर दक्षिण अफ्रीका और चौथे स्थान पर पाकिस्तान की टीम अभी भी कायम है, लेकिन 3 मैच में 1 हार से उनकी नेट रनरेट -0.137 की है।

नीदरलैंड की जीत से श्रीलंका को नुकसान, आखिरी पायदान पर

इसके अलावा वर्ल्ड कप की इस पॉइंट टेबल में बाकी नीचे की टीमों की स्थिति देखे तो इंग्लैंड की टीम 5वें पर है, जो पिछले ही दिनों अफगानिस्तान के हाथों अपसेट का शिकार बनी थी। उनके बाद अफगानिस्तान की टीम छठे पायदान पर है, साथ ही बांग्लादेश की टीम 7वें स्थान पर है। 5 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम 8वें स्थान पर है। नवें पर नीदरलैंड और 10वें स्थान पर श्रीलंका की टीम खड़ी है। इसमें लंका को नीदरलैंड की जीत से एक स्थान का नुकसान हुआ है।

देखे पूरा पॉइंट टेबल

क्रंसं.टीममैचजीतहारनेट रनरेटअंक
1.भारत330+1.8216
2.न्यूजीलैंड330+2.3606
3.दक्षिण अफ्रीका321+1.3854
4.पाकिस्तान321-0.1374
5.इंग्लैंड312-0.0842
6.अफगानिस्तान312-0.6522
7.बांग्लादेश312-0.6992
8.ऑस्ट्रेलिया312-0.7342
9.नीदरलैंड312-0.9932
10.श्रीलंका303-1.5320