ICC WC 2023
ICC WC 2023 Point Table

ICC WC 2023 Point Table: भारत में खेले जा रहा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन में अब धीरे-धीरे सफर आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ही टीमों के बीच टॉप-4 की लड़ाई दिलचस्प हो रही है। जिसमें बुधवार को एक और मैच खेला गया, जहां न्यूजीलैंड ने अपने विजय क्रम को जारी रखते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराने के साथ ही एक बार फिर से नंबर-1 की पोजिशन को हथिया लिया है।

न्यूजीलैंड फिर से टॉप पर, भारत को किया बेदखल

न्यूजीलैंड ने इस वर्ल्ड कप के अपने चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया है। यहां अफगान टीम को कीवी ने 149 रन से मात दी। इस बड़ी जीत के बाद ब्लैक कैप्स ने ना केवल 4 मैच में 8 अंक अर्जित किए हैं, बल्कि वो +1.923 की जबरदस्त नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में पहले स्थान पर मजबूती के साथ डट गए हैं। न्यूजीलैंड की इस जीत से नंबर-1 पर मौजूद भारत अब नीचे खिसक गया है और वो दूसरे नंबर पर जा पहुंचा है। वहीं अफगानिस्तान को इस करारी हार का बड़ा नुकसान हुआ है, जो अब छठे से सीधे नवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC WC 2023
NEW ZEALAND

ये भी पढ़े-ICC WC 2023 Point Table: दक्षिण अफ्रीका भी बना उलटफेर का शिकार, नीदरलैंड से हार के बाद अब पॉइंट टेबल में हो गया ये बड़ा खेल, देखे पूरी पॉइंट टेबल

भारत एक स्थान नीचे खिसका, टॉप-4 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान भी

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को 16वें में न्यूजीलैंज की जीत के बाद अब भारत दूसरे नंबर पर आ गया है। भारत के 3 मैचों में 6 अंकों के साथ+1.821 की नेट रनरेट है, तो वहीं दक्षिण अफ्रीका 3 मैच में 2 जीत के बाद +1.385 की नेट रनरेट से तीसरे स्थान पर है। वहीं पाकिस्तान भी टॉप-4 में मौजूद है। जिनके 3 मैचों में 2 जीत से 4 अंक के साथ -0.137 की रनरेट है। इसके बाद इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमें अभी भी टॉप-4 में जगह बनाने को लेकर जद्दोजेहद कर रही हैं।

जिसमें इंग्लैंड इस समय 5वें स्थान पर है, तो वहीं बांग्लादेश अफगानिस्तान की हार के बाद फिर से छठे पायदान पर आ गया है। इसके बाद 7वें पर ऑस्ट्रेलिया, 8वें पर नीदरलैंड की टीम है। 9वें पर अफगानिस्तान के बाद श्रीलंका अभी भी 10वें स्थान पर है, जिन्हें पहली जीत का इंतजार है।

देखे पूरा पॉइंट टेबल

क्रंसं.टीममैचजीतहारनेट रनरेटअंक
1.न्यूजीलैंड440+1.9238
2.भारत330+1.8216
3.दक्षिण अफ्रीका321+1.3854
4.पाकिस्तान321-0.1374
5.इंग्लैंड312-0.0842
6.बांग्लादेश312-0.6992
7.ऑस्ट्रेलिया312-0.7342
8.नीदरलैंड312-0.9932
9.अफगानिस्तान412-1.2502
10.श्रीलंका303-1.5320