ICC WC 2023
Point Table

ICC WC 2023 Point Table: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल की रेस बहुत ही दिलचस्प हो रही है। जहां अब हर मैच के परिणाम के बाद समीकरण तेजी के साथ बदल रहे हैं। इसी बीच शनिवार को दो मैच खेले गए। जिसके बाद पॉइंट टेबल में एक बार फिर से उठापटक देखने को मिली है। यहां शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को मात दी तो वहीं नीदरलैंड ने बांग्लादेश को आसानी से हराकर पॉइंट टेबल में अपना फायदा किया है। जिसके बाद फिर से बदलाव हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड को मिला जीत का फायदा

शनिवार को इस वर्ल्ड कप में 2 मुकाबले खेले गए। इन मैचों में ऑस्ट्रेलिया का सामना न्यूजीलैंड से हुआ, जहां कंगारू टीम ने कीवी पर पार पाते हुए 5 रन की रोमांचक जीत हासिल की। इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया अपने चौथे नंबर पर ही कायम है, लेकिन उनके अब 6 मैचों में 8 अंक हो चुके हैं। वहीं न्यूजीलैंड भी हार के बाद अपने तीसरे स्थान पर बरकरार है। न्यूजीलैंड 6 मैच में 4 जीत से 8 अंकों के साथ ++1.232 तीसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया +0.970 की नेट रनरेट से 6 मैचों में 4 जीत के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है।

ICC WC 2023
ICC WC 2023

ये भी पढ़े- ICC WC 2023 Point Table: पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया का हुआ बड़ा नुकसान, पॉइंट टेबल का नंबर-1 स्थान खोया, अब ये टीम कर रही है टॉप

दक्षिण अफ्रीका की टीम टॉप पर, भारत दूसरे स्थान पर बरकरार

पॉइंट टेबल में टॉप पर दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूद है। दक्षिण अफ्रीका की टीम इस समय अपने 6 मैच में 5 मैच जीतकर +2.032 की नेट रनरेट के साथ नंबर-1 काबिज है। तो इसके बाद भारत की टीम है, भारत ने अपने 5 में से सभी मैचों में जीत हासिल की है। जिनकी नेट रनरेट +1.353 और वो 10 अंक लेकर खड़ी है। इसके बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें फिलहाल ग्रुप में टॉप-4 में अपनी स्थिति बनाए हुए हैं।

नीदरलैंड ने किया सुधार, बांग्लादेश को नुकसान

अब अंक तालिका में बाकी टीमों पर नजर डाले तो नीदरलैंड ने सुधार करते हुए 10वें से फिर से 8वां स्थान हासिल कर लिया है, जिन्होंने बांग्लादेश को 87 रन से हराया। बांग्लादेश इस हार से 8 से 9वें स्थान पर जा खिसका है। वहीं इंग्लैंड अब आखिरी पायदान पर है। श्रीलंका अभी 5वें नंबर पर है। तो इसके बाद पाकिस्तान की टीम छठे पायदान पर है। इसके बाद 7वें नंबर पर अफगानिस्तान की टीम मौजूद है।

देखे पूरा पॉइंट टेबल

क्रंसं.टीममैचजीतहारनेट रनरेटअंक
1.दक्षिण अफ्रीका651+2.03210
2.भारत550+1.35310
3.न्यूजीलैंड642+1.2328
4.ऑस्ट्रेलिया642+0.9708
5.श्रीलंका523-0.2084
6.पाकिस्तान624-0.3874
7.अफगानिस्तान523-0.9694
8.नीदरलैंड624-1.2774
9.बांग्लादेश615-1.3382
10.इंग्लैंड514-1.6342