WPL Auction 2024
WPL Auction 2024

WPL Auction 2024: वर्ल्ड महिला क्रिकेट में अपने पहले ही सीजन में हर किसी के दिल में जगह बना चुके महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सत्र अगले साल होने जा रहा है। अगले साल होने वाले इस लीग के मिनी ऑक्शन का रोमांच शनिवार को खत्म हुआ। 9 दिसंबर को हुए मिनी ऑक्शन में ज्यादा बड़े नाम शामिल नहीं थे, लेकिन 165 खिलाड़ियों पर लगी बोली में कुछ खिलाड़ियों ने अपनी प्राइज और अपनी उपस्थिति से हैरान करते हुए बड़ा धमाका किया है। यहां कुछ खिलाड़ियों को निराश होना पड़ा तो कुछ के नाम बड़े दांव हाथ लगे हैं।

5 खिलाड़ी जिन्हें मिला सबसे बड़ा दांव

महिला प्रीमियर लीग के लिए हुए ऑक्शन में 30 स्लॉट भरे जाने थे, जिसके लिए 165 खिलाड़ी मैदान में उतरी। इनमें से बड़े नाम शामिल जरूर थे, लेकिन कईं बड़ी खिलाड़ियों को निराश होना पड़ा। लेकिन कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपनी प्राइज से हैरान कर दिया। इस मिनी ऑक्शन में कुछ खिलाड़ी ऐसी रही, जो करोड़पति बनने में कामयाब रही। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 5 खिलाड़ी जो महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन से पहले हुए ऑक्शन में बनी सबसे महंगी खिलाड़ी

ये भी पढ़े-IPL 2024: वो 4 भारतीय दिग्गज, जो इस सीजन के बाद आईपीएल को कह सकते हैं अलविदा

काशवी गौतम- 2 करोड़ (गुजरात जायंट्स)

भारत की अनकैप्ड खिलाड़ी काशवी गौतम रातों-रात चर्चा में आ गई है। चंड़िगढ़ की काशवी गौतम जब महिला ऑक्शन में उतरी तो उन्हें लेने के लिए जबरदस्त रेस दिखी। जहां 20 साल की काशवी को 2 करोड़ रुपये में गुजरात जायंट्स ने अपने पाले में किया। मध्यम गति की तेज गेंदबाज काशवी का नाम जब ऑक्शन में आया तो उन्हें लेकर गुजरात जॉयंट्स पूरी तरह से पीछे पड़ गया, तो साथ ही 10 लाख की बेस प्राइज वाली काशवी के लिए आरसीबी और यूपी वॉरियर्स ने भी जोर लगाया। आखिर में 2 करोड़ रुपये में गुजरात ने उन्हें खरीद लिया।

WPL Auction 2024
Kashvee Gautam

एनाबेल सदरलैंड – 2 करोड़ (दिल्ली कैपिटल्स)

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर्स की भी पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में धूम है। इसी में एक नाम कंगारू महिला टीम की ऑलराउंडर एनाबेल सरदलैंड भी एक रही। जिसकी महिला ऑक्शन के दौरान बहुत ही जबरदस्त मांग दिखी। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को हासिल करने के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अच्छी जंग दिखी। दोनों ही फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ करना चाहते थे। और आखिर में 40 लाख की बेस प्राइज की एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ कर लिया।

WPL Auction 2024
Sutherland

वृंदा दिनेश- 1.3 करोड़ रुपये (यूपी वारियर्स)

कर्नाटक की घरेलू महिला टीम में पिछले कुछ समय में अपने प्रदर्शन से ध्यान आकर्षित करने वाली अनकैप्ड खिलाड़ी वृंदा दिनेश को लेकर ऑक्शन में किसी ने भी इस तरह की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन भारत की इस वृंदा दिनेश को लेकर ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के बीच खूब टक्कर दिखी। आखिर में इस खिलाड़ी को यूपी वॉरियर्स ने 1.3 करोड़ रुपये की बड़ी रकम चुकाकर उन्हें अपने साथ कर लिया। वृंदा की बात करें तो वो एक बिग हिटर के रूप में जानी जाती है। जो घरेलू क्रिकेट में ऐसा कर चुकी है। 10 लाख रुपये की बेस प्राइज वाली वृंदा महिला प्रीमियर लीग के इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी।

WPL Auction 2024
Vrinda Dinesh

शबनम इस्माइल – 1.2 करोड़ रुपये (मुंबई इंडियंस)

महिला क्रिकेट में रफ्तार वाली गेंदबाज बहुत ही कम देखने को मिलती है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका की शबनम इस्माइल को मौजूदा समय में महिला क्रिकेट की सबसे तेज गेंदबाज में से एक माना जाता है। इस खिलाड़ी ने अपनी रफ्तार से हर किसी को अचंभित किया है। इसी रफ्तार की क्वालिटी देखते हुए महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में इनके नाम की धूम रही। इस अफ्रीकन गेंदबाज को ऑक्शन के दौरान लेने के लिए गुजरात जॉयंट्स और आरसीबी के बीच अच्छी जंग दिखी, लेकिन आखिर में उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीद लिया। शबमन 128 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम है।

WPL Auction 2024
Shabnam Ismail

फीबी लिचफील्ड – 1 करोड़ रुपये (गुजरात जायंट्स)

ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर खिलाड़ी फीबी लिचफील्ड पहली बार महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में उतरी। इस खिलाड़ी को हासिल करने के लिए भी बहुत ही जबरदस्त रेस देखने को मिली। 2022 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरने वाली इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से बहुत ही प्रभावित किया है, जो कुछ ही समय में ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर चुकी है। फीबी लिचफील्ड ने अब तक 5 टी20आई खेला है, जिसमें 49.5 की औसत से 99 रन बनाए हैं। फीबी के प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए गुजरात जॉयंट्स ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

WPL Auction 2024
Phoebe Litchfield