SA T20 LEAGUE TROPHY
SA T20 LEAGUE TROPHY (Source_Twitter)

SA T20 LEAGUE:  विश्व क्रिकेट में फैंस के दिलों की धड़कन बन चुके इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के शुरू होने में अभी तो करीब 3 महीनों का वक्त बचा हुआ है, लेकिन इन फैंस के लिए आईपीएल का ही छोटा रूप फुल तड़के के साथ तैयार है।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर आईपीएल का मिनी मॉडल कौनसा हो सकता है, तो हम यहां बात कर रहे हैं दक्षिण अफ्रीका की हाई प्रोफाइल टी20 लीग SA T20 LEAGUE की जिसकी शुरुआत मंगलवार से होने जा रही है। ऐसे में अब अगले करीब एक महीनें तक फैंस से सिर पर SA T20 LEAGUE का खुमार पूरी तरह से छाया रहेगा।

10 जनवरी से शुरू हो रहा है SA T20 LEAGUE का रोमांच

दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर क्रिकेट साउथ अफ्रीका के बैनर तले होने वाले SA T20 LEAGUE का पहला सीजन फैंस का फुल एंटरटेनमेंट करने को तैयार खड़ा है। इस टी20 लीग को मिनी आईपीएल इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि यहां पर शामिल सभी टीमों के ऑनर भारत की टी20 लीग की फ्रैंचाइजी के ऑनर ही हैं, ऐसे में यहां आईपीएल जैसा रंग भरपूर देखने को मिलेगा।

SA T20 LEAGUE (Source_Twitter)

एक लंबी प्रक्रिया के बाद 6 टीमों के बीच 10 जनवरी से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। जिसका खिताबी मुकाबला 11 फरवरी को होगा। इसमें शामिल सभी टीमें आईपीएल की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजॉयंट्स के ऑनर्स ने यहां पर इसी नाम से टीमें खरीदी हैं।

कितनी टीमें होंगी हिस्सा

आईपीएल टीSA T20 लीग टीम         कप्तान
मुंबई इंडियंसएमआई केपटाउन            राशिद खान
चेन्नई सुपर किंग्सजॉबबर्न सुपर किंग्स          फाफ डु प्लेसिस
राजस्थान रॉयल्सपार्ल रॉयल्स                डेविड मिलर
सनराइजर्स हैदराबादसनराइजर्स ईस्टर्न कैप        एडेन मार्करम
दिल्ली कैपिटल्सप्रिटोरिया कैपिटल्स           वेन पार्नेल
लखनऊ सुपरजॉयंट्सडरबन सुपरजॉयंट्स            क्विंटन डी कॉक

सभी टीमों का फुल स्क्वॉड

इस लीग में 6 टीमें शामिल हो रही हैं, कुछ समय पहले ऑक्शन में यहां पर सभी टीमों ने अपने स्क्वॉड को तैयार कर लिया है। जिसमें एमआई केपटाउन ने राशिद खान, जॉबबर्ग सुपर किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस, पार्ल रॉयल्स ने डेविड मिलर, सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने एडेन मार्करम प्रिटोरिया कैपिटल्स ने वेन पार्नेल और डरबन सुपरजॉयंट्स ने क्विंटन डी कॉक को कप्तान बनाया है। तो चलिए देखते हैं सभी टीमों का स्क्वॉड

एमआई केप टाउन

राशिद खान (कप्तान), ब्यूरन हेंड्रिक्स, लियाम लिविंगस्टोन, डेवाल्ड ब्रेविस, डुआन जानसेन, जॉर्ज लिंडे, ग्रांट रोएलोफसेन, जोफ्रा आर्चर, सैम कुरेन, कगिसो रबाडा, डेलानो पोटगीटर, ओडियन स्मिथ, ओली स्टोन, रस्सी वान डेर डूसन, रेयान रिकेलटन, वेस्ले मार्शल, ज़ियाद अब्राहम, वकार सलामखील

जॉबबर्ग सुपर किंग्स

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हैरी ब्रूक, अल्जारी जोसेफ, डोनावोन फरेरा, जॉर्ज गार्टन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जानेमन मलान, रीज़ा हेंड्रिक्स,  काइल वेरिन, लेउस डू प्लॉय, लुईस ग्रेगोरी, लिजाद विलियम्स, महीश तीक्षणा, मालूसी सिबोतो, नंद्रे बर्गर, नील ब्रांड, रोमारियो शेफर्ड, आरोन फैंगिसो

पार्ल रॉयल्स टीम

डेविड मिलर (कप्तान), जेसन रॉय, जोस बटलर, ओयोन मोर्गन, एंडिले फेलुकवायो, ब्योर्न फोर्टुइन, तबरेज़ शम्सी, कोडी यूसुफ, कॉर्बिन बॉश, डेन विलास, इवान जोन्स, फेरिस्को एडम्स, इमरान मानक, लुंगी एनगिडी, मिचेल वान बुरेन, ओबेड मैकॉय , , विहान लुब्बे, रेमन साइमंड्स

सनराइजर्स ईस्टर्न केप:

एडन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, एडम रॉसिंगटन, ब्रायडन कारसे, जेम्स फुलर, जॉन-जॉन स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, सारेल इर्वी, जॉर्डन हरमन, जुनैद दाऊद, मार्को यानसेन, मार्केस एकरमैन, मेसन क्रेन, ओटनील बार्टमैन, रूलोफ वान डेर मर्व , सिसंडा मगाला, टॉम एबेल, अया गकामाने

प्रिटोरिया कैपिटल

वेन पार्नेल (कप्तान), आदिल रशीद,  कुसल मेंडिस, एनरिच नार्खिया, जेम्स नीशम, कैमरून डेलपोर्ट, डेरिन डुपाविलन, ईथन बॉश, जोश लिटिल, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मराइस, मिगेल प्रिटोरियस, फिल साल्ट, रिले रोसॉव, सेनूरन मुथुसामी, शेन डैड्सवेल, शॉन वॉन बर्ग, विलियम जैक

डरबन सुपरजांयट्स

क्विंटन डी कॉक (कप्तान), अकिला धनंजय, हेनरिक क्लासेन,  क्रिस्टियान जोंकर, ड्वेन प्रीटोरियस, हार्डस विलजोन, वियान मूल्डर, जेसन होल्डर, जॉनसन चार्ल्स, जूनियर डाला, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल मेयर्स, दिलशान मदुशंका,  मैथ्यू ब्रीत्ज़के, प्रेनेलैन सुब्रायन , रीस टॉपली, साइमन हार्मर

SA T20 LEAGUE फुल शेड्यूल

10 जनवरी- एमआई केप टाउन बनाम पार्ल रॉयल्स

11 जनवरी- डरबन सुपरजायंट्स बनाम जॉबबर्ग सुपर किंग्स

12 जनवरी- सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स

13 जनवरी- पार्ल रॉयल्स बनाम जॉबबर्ग सुपर किंग्स

13 जनवरी- एमआई केप टाउन बनाम डरबन सुपरजायंट्स

14 जनवरी- प्रिटोरिया कैपिटल बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप

14 जनवरी- एमआई केप टाउन बनाम जॉबबर्ग सुपर किंग्स

15 जनवरी-डरबन सुपरजायंट्स बनाम पार्ल रॉयल्स

16 जनवरी- सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम एमआई केप टाउन

17 जनवरी- पार्ल रॉयल्स बनाम डरबन सुपरजायंट्स

17 जनवरी- जॉबबर्ग सुपर किंग्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स

18 जनवरी- MI केपटाउन बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप

18 जनवरी- प्रिटोरिया कैपिटल बनाम जॉबबर्ग सुपर किंग्स

19 जनवरी- पार्ल रॉयल्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप

20 जनवरी- डरबन सुपरजायंट्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स

21 जनवरी- पार्ल रॉयल्स बनाम एमआई केप टाउन

21 जनवरी सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स

22 जनवरी-पार्ल रॉयल्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स

22 जनवरी- सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम डरबन सुपरजायंट्स

23 जनवरी- एमआई केप टाउन बनाम प्रिटोरिया कैपिटल

24 जनवरी- सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम पार्ल रॉयल्स

24 जनवरी- जॉबबर्ग सुपर किंग्स बनाम डरबन सुपरजायंट्स

02 फरवरी- डरबन सुपर जायंट्स बनाम एमआई केप टाउन

03 फरवरी- जॉबबर्ग सुपर किंग्स बनाम पार्ल रॉयल्स

03 फरवरी- डरबन सुपरजाइंट्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप

04 फरवरी- प्रिटोरिया कैपिटल बनाम एमआई केप टाउन

05 फरवरी- जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप

05 फरवरी- प्रिटोरिया कैपिटल बनाम डरबन सुपरजायंट्स

06 फरवरी- जॉबबर्ग सुपर किंग्स बनाम एमआई केप टाउन

07 फरवरी- प्रिटोरिया कैपिटल बनाम पार्ल रॉयल्स

08 फरवरी(1ST सेमीफाइनल) TBC बनाम TBC

09 फरवरी(2ND सेमीफाइनल)   TBC बनाम TBC

11 फरवरी( फाइनल) TBC बनाम TBC

लाइव स्ट्रीमिंग एंड ब्राडकास्टिंग

इस टूर्नामेंट में आईपीएल की फ्रैंचाइजी के शामिल होने और विश्व क्रिकेट के तमाम बड़े खिलाड़ियों के हिस्सा लेने के कारण भारतीय फैंस भी खूब उत्सुक हैं। वो इस टूर्नामेंट को कोई मैच नहीं छोड़ना चाहेंगे। ऐसे में हर कोई ये जानना चाहेगा कि आखिर भारत में कहां पर मैच का मज़ा लिया जा सकता है, तो आपको बता दें कि भारत में सभी मैचों का प्रसारण SPORTS 18  चैनल पर होगा। वहीं ICC.TV पर भी मैच का लुत्फ ले सकते हैं। साथ ही साथ ही जियो सिनेमा एप पर भी इस टूर्नामेंट के तड़के का फुलडॉज मिलने वाला है।