Rohit Sharma
CSK Rohit Sharma

Rohit Sharma: आईपीएल के गलियारों में इन दिनों जबरदस्त हलचल मची हुई है। एक तरफ ऑक्शन में खिलाड़ियों पर करोड़ों रूपये की बारिश हुई है, तो दूसरी तरफ पिछले ही दिनों फ्रेंचाइजी ने अपने फैसलों से हैरान किया है। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के इस वक्त के सबसे बड़े खिलाड़ी और नेशनल टीम के कप्तान रोहित शर्मा को आईपीएल में उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से हटा दिया। रोहित शर्मा को जब से कप्तानी से बेदखल किया गया है, उसके बाद से ही काफी जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

रोहित शर्मा के चेन्नई सुपर किंग्स में जानें की अटकलें रही हैं तेज

रोहित शर्मा को हटाकर जैसे ही मुंबई पलटन की कमान हार्दिक पंड्या को सौंपी गई है, उसके बाद से ही मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज हैं, जो अपने गुस्से का इजहार सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। तो वहीं रोहित शर्मा के चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा ट्रेड करने की खबरें भी जोर-शोर से चल रही है। पिछले कुछ दिनों ने रोहित शर्मा के महेन्द्र सिंह धोना की टीम में जाने की चर्चा तेज हुई है, जिसमें कईं तरह की खबरें चली हैं, कि येलो आर्मी मुंबई इंडियंस के सबसे सफतलम कप्तान रहे रोहित शर्मा को अपने पाले में कर सकती है।

Rohit Sharma
Mumbai Indians

ये भी पढ़े- IPL Auction 2023: इन 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर मेहरबान हुई फ्रेंचाइजी, इतनी बड़ी राशि में किया अपने पाले में शामिल, जानकर चौंक जाएंगे आप

अटकलों के बीच सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ का बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को जब से कप्तानी से हटाया है, उसके बाद से ही सोशल मीडिया और मीडिया जगत में रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के द्वारा ट्रेड करने की अटकलें लगायी जा रही है। इन अटकलों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने इन तमाम अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में बता दिया है कि वो किसी भी तरह से रोहित शर्मा को ट्रेड करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। काशी विश्वनाथ ने प्लेयर ट्रेड करने की पॉलिसी को चेन्नई सुपर किंग्स के सिद्धांतों के खिलाफ बताया है।

रोहित को ट्रेड करने की खबरों से काशी विश्वनाथ ने किया इनकार

काशी विश्वनाथ ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि, किसी खिलाड़ी को ट्रेड करना चेन्नई के सिद्धांतोंके खिलाफ है। जब मुंबई इंडियंस की बात आती है, तो चेन्नई के बॉस को नहीं लगता कि फिलहाल ऐसा कोई खिलाड़ी है जिसे उनकी फ्रेंचाइजी मुंबई के साथ ट्रेड कर सके। सैद्धांतिक रूप से हम खिलाड़ियों का ट्रेड नहीं करते हैं और हमारे पास मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड करने के लिए खिलाड़ी भी नहीं हैं. हमने उनसे संपर्क नहीं किया है और हमारा इरादा भी नहीं है।