ROHIT SHARMA: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ग्रीम स्मिथ ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को दी ये खास सलाह

ROHIT SHARMA

ROHIT SHARMA:  भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराह रहा। हार के बाद टीम तो लगातार आलोचना झेल रही है, तो साथ ही कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा निशानें पर हैं। कप्तान रोहित पर यहां खूब सवाल खड़े हो रहे हैं। जहां कईं लोग तो उन्हें कप्तानी से तक हटाने की मांग कर रहे हैं।

रोहित शर्मा की खराब फॉर्म और कप्तानी पर उठ रहे हैं सवाल

रोहित शर्मा पर सवाल खड़े होना भी लाजिमी है, क्योंकि पिछले काफी समय से उनका खुद का फॉर्म भी बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। वो लगातार बल्ले से संघर्ष कर रहे हैं। वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगा चुके इस दिग्गज बल्लेबाज की फॉर्म आने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए काफी मायने रखती है, लेकिन उनकी फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। इसी के चलते वो लगातार आलोचना का सामना कर रहे हैं, उनकी बल्लेबाजी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ROHIT SHARMA
ROHIT SHARMA

ये भी पढ़े- WTC 2023:आर अश्विन का फाइनल मैच के बाद इस काम को ना करने पर छलका दर्द, करियर को अलविदा कहने के बाद भी इस बात का हमेशा रहेगा अफसोस…

आलोचना के बीच रोहित को मिला दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ग्रीम स्मिथ का साथ

क्रिकेट जगत के कईं दिग्गज जहां एक तरफ टीम इंडिया के कप्तान की जमकर आलोचना कर रहे हैं, इसी बीच अब उन्हें एक दिग्गज खिलाड़ी का साथ मिला है। दक्षिण अफ्रीका के सर्वकालिन महान बल्लेबाज और सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले ग्रीम स्मिथ ने रोहित शर्मा का समर्थन किया है। उन्होंने हिटमैन को फिलहाल कुछ समय के लिए खुद को तरोताजा करने की सलाह दी है।

रोहित को है रिफ्रेशमेंट की जरूरत

दक्षिण अफ्रीका के महान कप्तानों में से एक रहे ग्रीम स्मिथ ने टाइम्स ऑफ इंडिया पर एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, कप्तान होने की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक आपका अपना व्यक्तिगत प्रदर्शन है। रोहित को शायद सिर्फ रिफ्रेश करने की जरूरत है। उनकी खुद की फॉर्म शायद लगातार इस स्तर पर नहीं रही है। उसके पास थोड़ा खुरदरा पैच है, और अक्सर वह व्यक्तिगत प्रदर्शन थोड़ा बेहतर करके दूर किया जा सकता है।

टीम के खराब प्रदर्शन हमेशा सीनियर्स को ही झेलनी पड़ती है आलोचना

इसके बाद आगे उन्होंने कहा कि, जब भी कोई विफलता होती है, तो वह हमेशा वरिष्ठ खिलाड़ी होते हैं जो सबसे अधिक आलोचना झेलते हैं। अगर आप पीछे के सालों में जाते हैं तो यह हमेशा एक स्वाभाविक बात रही है। इन चीजों के लिए धीमी गति से एकीकरण और एक योजना की जरूरत है। ये वहीं खिलाड़ी भी हैं जो आपको डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ले गए।

Read full article
Advertisement
PreviousNext Story