ICC WC 2023
ICC WC 2023 Point Table

ICC WC 2023 Point Table: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ही अब टॉप-4 में शामिल होने की रेस भी मजेदार हो रही है। जहां गुरुवार को भारत ने लगातार चौथी जीत अपने नाम की। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को मात देकर 4 मैचों में लगातार जीत के साथ ही पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली है। हालांकि रोहित शर्मा एंड कंपनी न्यूजीलैंड को पहले स्थान से पछाड़ नहीं सका।

भारत की लगातार चौथी जीत, पॉइंट टेबल में दूसरे पर कायम

मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम इस वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है, जहां विजय रथ पर सवार होते हुए लगातार चौथी जीत को अपने नाम किया। टीम इंडिया की इस जीत ने उन्हें 4 मैचों में 8 अंक दिला दिए हैं। लेकिन वो अभी +1.659 की नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर ही हैं। उनकी नेट रनरेट न्यूजीलैंड से अभी भी कम है, जो टॉप पर बनी हुई है। कीवी टीम ने भी लगातार 4 मैचों में जीत हासिल की है और उनकी +1.923 की नेट रनरेट है, जो भारत से बेहतर है।

ICC WC 2023
Indian Cricket Team

ये भी पढ़े-

बांग्लादेश को एक स्थान का नुकसान, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान अभी भी कायम

पॉइंट टेबल में काफी दिनों से टॉप-4 में न्यूजीलैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच रेस लगी हुई है। जहां चारों टीमें एक-दूसरे को आगे-पीछे करते जा रहे हैं। इसमें अब न्यूजीलैंड और भारत के बाद तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूद है, जिनकी 3 मैच में 2 जीत के बाद +1.385 की नेट रनरेट है। इसके बाद पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर है, उनके 3 मैचों में 2 जीत से 4 अंक के साथ -0.137 की रनरेट है।

अंक तालिका में आगे 5वें नंबर पर अभी भी इंग्लैंड की टीम बरकरार है। जिनके 3 मैचों में 1 जीत से 2 अंक है। उनकी नेट रनरेट -0.084 की है। इसके बाद छठे स्थान पर बांग्लादेश की टीम मौजूद थी, लेकिन भारत से हार का बांग्लादेश को नुकसान हुआ है। जो अब 7वें पर खिसक गई है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो छठे स्थान पर आ गए हैं। आखिरी में 8वें पर नीदरलैंड, अफगानिस्तान की टीम 9वें नंबर पर है और आखिरी स्थान पर श्रीलंका की टीम है।

देखे पूरा पॉइंट टेबल

क्रंसं.टीममैचजीतहारनेट रनरेटअंक
1.न्यूजीलैंड440+1.9238
2.भारत440+1.6598
3.दक्षिण अफ्रीका321+1.3854
4.पाकिस्तान321-0.1374
5.इंग्लैंड312-0.0842
6.ऑस्ट्रेलिया312-0.7342
7.बांग्लादेश413-0.7842
8.नीदरलैंड312-0.9932
9.अफगानिस्तान412-1.2502
10.श्रीलंका303-1.5320