ICC WC 2023
ICC WC 2023 Point Table

ICC WC 2023 Point Table: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टॉप-4 की रेस में जबरदस्त उठापटक चल रही है, जहां हर मैच के बाद पॉइंट टेबल में समीकरण बदल रहे हैं। जहां मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर से भारी जीत हासिल कर पॉइंट टेबल में जबरदस्त उलटफेर किया है। प्रोटियाज टीम ने यहां अपने इस मैच में बांग्लादेश को 149 रनों के बड़े अंतर से हराया। जिसके बाद उन्होंने ना केवल अपनी नेट रनरेट में सुधार किया, बल्कि वो न्यूजीलैंड को हटाकर अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

दक्षिण अफ्रीका पहुंचा दूसरे नंबर पर, भारत टॉप पर बरकरार

मुंबई में खेले गए वर्ल्ड के 23वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का फिर से धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला। यहां उन्होंने एक बार फिर से पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया और विरोधी टीम बांग्लादेश को आसानी से निपटाकर 149 रनों की जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के अब 5 मैचों में 4 जीत से 8 अंक हो गए हैं और वो +2.370 की जबरदस्त नेट रनरेट के साथ न्यूजीलैंड को पीछे कर दूसरे स्थान पर आ गए हैं। भारतीय टीम 5 मैच में सभी मैच जीतकर 10 अंकों के साथ +1.353 की नेट रनरेट से पहले नंबर पर बनी हुई है।

ICC WC 2023
Quinton De Kock

ये भी पढ़े-ICC WC 2023 Point Table:पाकिस्तान को पस्त कर पॉइंट टेबल में अफगानिस्तान की जबरदस्त छलांग, इन बड़ी टीमों को पछाड़ा, देखे पूरा पॉइंट टेबल

न्यूजीलैंड तीसरे पर खिसका, ऑस्ट्रेलिया भी टॉप-4 में कायम

इस वर्ल्ड कप में बहुत ही जबरदस्त फॉर्म में चल रही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने 5 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है। उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन वो 8 अंकों और +1.481 के साथ अब तीसरे पर खिसक गया है। दक्षिण अफ्रीका ने उन्हें दूसरे से बेदखल कर दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप-4 में बरकरार है। कंगारू टीम ने अब तक खेले गए अपने 4 में से 2 मैचों में जीत हासिल की है। वो 4 अंकों के साथ -0.193 की नेट रनरेट लेकर चौथे पर है।

बांग्लादेश हार के बाद आखिरी पायदान पर, पाकिस्तान-इंग्लैंड की हालत खस्ता

दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद बांग्लादेश की नेट रनरेट में भारी गिरावट देखने को मिली है और वो अब अंतिम पायदान पर जा पहुंचे हैं। वहीं उनकी हार से श्रीलंका, नीदरलैंड और इंग्लैंड को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है। अब पाकिस्तान की टीम 5वें स्थान पर है, तो वहीं अफगानिस्तान छठे पायदान पर है। इसके अलावा नीदरलैंड 7वें पर आ गया है। जिसके बाद श्रीलंका की टीम 8वें और इंग्लैंड 9वें स्थान पर है। मजबूत दावेदार मानी जा रही पाकिस्तान और इंग्लैंड की नेट रनरेट में काफी ज्यादा लो नजर आ रही है।

देखे पूरा पॉइंट टेबल

क्रंसं.टीममैचजीतहारनेट रनरेटअंक
1.भारत550+1.35310
2.दक्षिण अफ्रीका541+2.3708
3.न्यूजीलैंड541+1.4818
4.ऑस्ट्रेलिया422-0.1934
5.पाकिस्तान523-0.4004
6.अफगानिस्तान523-0.9694
7.नीदरलैंड413-0.7902
8.श्रीलंका413-1.0482
9.इंग्लैंड413-1.2482
10.बांग्लादेश514-1.2532