ICC WC 2023
ICC WC 2023 Point Table

ICC WC 2023 Point Table: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शनिवार को ब्लॉबस्टर मैच खेला गया, जहां वर्ल्ड क्रिकेट की दो सबसे बड़ी चिर-प्रतिद्दंवी टीमें भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से परास्त कर पॉइंट टेबल में पहले स्थान को हासिल कर लिया है। अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को पूरी तरह से रौंद डाला और तीसरे मैच में लगातार तीसरी जीत हासिल की।

भारत ने पॉइंट टेबल में किया नंबर-1 पर कब्जा, न्यूजीलैंड अब दूसरे स्थान पर

इस मैच से पहले टीम इंडिया तीसरे स्थान पर मौजूद थी, जिन्होंने इस मैच में ना केवल तीसरे मैच में तीसरी जीत दर्ज करने वाली दूसरी टीम बनी बल्कि नेट रनरेट में भी जबरदस्त सुधार के साथ पहले स्थान पर मौजूद न्यूजीलैंड को हटाकर खुद नंबर-1 पर काबिज हो गए हैं। इस करीब 20 ओवर बाकी रहते टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर अपनी नेट रनरेट को +1.821 पर पहुंचा दिया है। वहीं अब न्यूजीलैंड की नेट रनरेट +1.604 की है, जिनके 3 मैच में भारत के बराबर 6 अंक जरूर हैं, लेकिन नेट रनरेट में पिछड़ गए हैं।

ICC WC 2023 Point Table
Rohit Sharma

ये भी पढ़े-ICC World Cup 2023 Points Table [Rank 1 to 10] After India vs Pakistan match | ICC Men’s ODI World Cup 2023 Standing

दक्षिण अफ्रीका भी एक स्थान खिसक कर तीसरे पर, पाकिस्तान को नुकसान

पॉइंट टेबल में टीमों के बीच एक-दूसरे को पछाड़ने की जंग चल रही है, जहां न्यूजीलैंड और भारत पूरी तरह से डोमिनेट कर रहे हैं। इसमें अब दक्षिण अफ्रीका सबसे शानदार +2.360 की नेट रनरेट जरूर अपने नाम की है, लेकिन 2 मैच में 4 पॉइंट के साथ वो तीसरे स्थान पर खिसक चुके हैं। जिसके बाद पाकिस्तान की टीम चौथे पर बरकरार जरूर है, लेकिन उन्हें भारत ने मिली इस बड़ी हार ने रनरेट को नेगेटिव में पहुंचा दिया है और अब उनकी 3 मैच में 2 जीत 1 हार से 4 अंकों के साथ -0.137 की नेट रनरेट हो चुकी है।

इंग्लैंड की टीम 5वें स्थान पर हैं, जिनका रविवार को अफगानिस्तान से मैच होना है। इस मैच में इंग्लैंड की जीत उन्हें टॉप-4 में पहुंचा देगी। क्योंकि वो अभी +0.553 की नेट रनरेट के साथ अच्छी स्थिति में हैं। इसके अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें क्रमशः 6वें, 7वें, 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं।

देखे पूरा पॉइंट टेबल

क्रंसं.टीममैचजीतहारनेट रनरेटअंक
1.भारत330+1.8216
2.न्यूजीलैंड330+2.3606
3.दक्षिण अफ्रीका220+1.5004
4.पाकिस्तान321-0.1374
5.इंग्लैंड211+0.5532
6.बांग्लादेश312-0.6992
7.श्रीलंका202-1.1610
8.नीदरलैंड202-1.8000
9.ऑस्ट्रेलिया202-1.8460
10.अफगानिस्तान202-1.9070