Best Captain
Virat Kohli-MS Dhoni

Best Captain: विश्व क्रिकेट में जब भी दिग्गज कप्तानों की बात होती है, तो इस फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के दो बड़े कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली का जिक्र जरूर होता है। महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली ने अपनी कप्तानी से काफी जबरदस्त सफलता हासिल की है, जिन्होंने अपने नाम कईं कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दोनों ही कप्तानों ने अपने दौर में कईं युवा खिलाड़ियों को तैयार किया है। जिन्होंने अपने करियर में खूब कमाल किया। विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी में अक्सर ही तुलना भी होती रहती है।

ईशांत शर्मा ने विराट कोहली को माना अपना बेस्ट कैप्टन

भारत के लिए महेन्द्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने का कमाल किया है, तो वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीते हैं, यानी टेस्ट के बेस्ट कप्तान विराट कोहली रहे हैं। लेकिन फिर भी भारत के सबसे बड़े और बेस्ट कप्तान की बात होती है, तो लगभग लोगों का मत महेन्द्र सिंह धोनी की तरफ ज्यादा जाता है। वहीं धोनी की कप्तानी में खेलने और उनके अंडर करियर बनाने वाले खिलाड़ी तो उन्हें ही बेस्ट मानते हैं।

Best Captain
Best Captain

ये भी पढ़े-Sunil Gavaskar on MS Dhoni: लीजेंड बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बिना नाम लिए धोनी की कप्तानी पर साधा बड़ा निशाना, कह दी ये चौंकानें वाली बात

विराट को लेकर ईशांत ने कहा, विराट गेंदबाजों को समझते हैं बेहतर

लेकिन यहां महेन्द्र सिंह धोनी के करियर में लंबे समय तक खेलने वाले भारत के एक दिग्गज तेज गेंदबाज ने यहां एमएस धोनी नहीं बल्कि विराट कोहली को बेस्ट कप्तान करार दिया है। ये तेज गेंदबाज और कोई नहीं बल्कि ईशांत शर्मा हैं। ईशांत शर्मा का करियर भले ही धोनी की कप्तानी में ही परवान चढ़ा, लेकिन उन्होंने भारत के बेस्ट कप्तान के सवाल पर विराट कोहली को बेहतर करार दिया है।

ईशांत ने धोनी की कप्तानी में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

ईशांत शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, विराट बेस्ट कप्तान हैं, जिनके अंडर में मैं खेला हूं। क्योंकि वो गेंदबाजों को बेहतर तरीके से समझते हैं। दिल्ली के इस दिग्गज गेंदबाज ने धोनी की बजाय विराट कोहली को अपना मत दिया, जो चौंकानें वाला माना जा रहा है, क्योंकि अपने करियर में ईशांत शर्मा ने 2008 से 2014 तक धोनी की कप्तानी में क्रिकेट खेला है। धोनी के संन्यास के बाद ईशांत ने विराट कोहली के अंडर क्रिकेट खेला है। ईशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में धोनी की कप्तानी में 47 टेस्ट खेले जिसमें 152 विकेट झटके, वहीं विराट की कप्तानी में 43 टेस्ट मैचों में 121 विकेट हासिल किए हैं। ओवर ऑल इस गेंदबाज ने अपने करियर में 2007 से 2021 तक 105 टेस्ट मैचों में 311 विकेट हासिल किए हैं।