IPL 2023
MS DHONI

IPL 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट हो या इंडियन प्रीमियर लीग, क्रिकेट के इन बड़े मंच पर महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी का जादू किसी से छुपा नहीं है। अपनी लीडरशिप में भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी के 3 बड़े खिताब दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवायी करते हुए 4 खिताब जीते हैं। उनकी कप्तानी का लोहा पूरा क्रिकेट जगत मानता है। जिन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान टीम को आगे रहकर लीड किया और जबरदस्त सफलता भी दिलाई।

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी के मुरिद हुए गावस्कर

आईपीएल में एमएस धोनी एक अलग ही कप्तान साबित हुए हैं। उन्होंने इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स को ना केवल 4 बार फाइनल जीताया है, बल्कि सबसे ज्यादा बाद उन्होंने इस टीम को प्लेऑफ का सफर तय कराया है।  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत होने में कुछ ही दिन बचे हैं, और एमएस धोनी एंड कंपनी अपनी फुल तैयारी में लगी हुई है जिनकी 5वीं बार खिताब जीतने पर ध्यान है।

IPL 2023

गावस्कर ने बताया क्यों है धोनी सबसे अलग कप्तान

एमएस धोनी की नेतृत्व वाली येलो आर्मी इस बार भी प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है। इसी बीच महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर काफी खुश हुए हैं। सुनील गावस्कर ने बताया कि कैसे धोनी क्रिकेट के सबसे महान कप्तान बने हैं। गावस्कर ने ये भी बताया कि क्यों धोनी बाकी दूसरे कप्तानों से पूरी तरह से अलग हैं। उन्होंने इसके लिए चेन्नई सुपर किंग्स के 2016 और 2017 के बैन के बाद 2018 में उनके चैंपियन बनने को लेकर अपनी राय व्यक्त की।

ये भी पढ़े- IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हुआ ये मैच विनर खिलाड़ी

2016-2017 में बैन झेलने के बाद 2018 में जीतना बड़ी बात

स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि, मुझे लगता है कि जब चेन्नई सुपर किंग्स ने वापसी की और ट्रॉफी जीती (2018) तो यह शानदार चीज़ थी, क्योंकि पूरी टीम दो साल(2016-2017) तक एक साथ नहीं थी और वो अलग-अलग फ्रैंचाइज़ी से खेल रहे थे, फिर उन्होंने वापसी की। यह आपकी कप्तानी की काबिलियत के बारे में बताता है।

लिटिल मास्टर ने आगे कहा कि, ये आपको बताता कि कैसे एक आदमी गैप के बाद टीम को साथ ला सकता है। एक गैप के बाद टीम को साथ लाना काबिल-ए-तारीफ है। मुझे लगता है कि उस सीजन उन्होंने जो शॉट खेले, मुझे याद है कि एक मैच में टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 20 रन चाहिए थे और धोनी ने ऑफ स्टंप के बाहर से शॉट मारा, जो लॉन्ग ऑन पर छक्का गया था। हमने पहले भी धोनी से ये देखा है।

इसे भी पढ़ें: World Record:आईपीएल से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका का धमाका, पावर प्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड